Categories: Newsbeat

2027 चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने बदली प्रदेश टीम, जयदीप त्रिपाठी ने दी बधाई

नई टीम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किए गए बदलाव का उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष देवरिया जयदीप त्रिपाठी ने स्वागत किया है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों और कांग्रेस विधायक दल के नए नेता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।जयदीप त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष तथा देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं, फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस का संगठन और अधिक सक्रिय, व्यापक और जमीनी स्तर पर मजबूत होने की उम्मीद है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी संगठन के सामने स्पष्ट लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद रखने और हर स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है।त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। इसलिए 2027 की तैयारियों में जमीनी कार्यकर्ताओं, संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे पदाधिकारियों और डिजिटल माध्यम से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और व्यापक बनाया जाना चाहिए। मजबूत संगठन, निरंतर संवाद और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी के संगठनात्मक अभियान को नई गति मिल सकती है।उन्होंने कहा कि नई टीम के सामने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरएसएस के प्रारंभिक वर्ग में 60 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

समाज सेवा और संगठन के उद्देश्य से स्वयंसेवकों को किया गया मार्गदर्शन शाहजहांपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

अखिलेश यादव के आह्वान पर देवरिया में सपा का प्रदर्शन, चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाई बुलंद आवाज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के…

1 hour ago

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, चार की मौत

फौजी का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे…

2 hours ago

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

7 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

7 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

8 hours ago