Categories: Newsbeat

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, चार की मौत

फौजी का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस में एक दिवंगत सूबेदार का पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा था। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चंडीगढ़ से लखनऊ के रास्ते देवरिया जा रही थी। इसमें देवरिया जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के गइला, दुधिला निवासी सूबेदार सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर रखा था। हादसे में एंबुलेंस सवार साजन सिंह (35), गौरव सिंह (28), राम समुझ सिंह (40) और चालक जसपाल (30) की मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर यूपीडा कर्मी और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना में एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। चालक का शव वाहन में फंस गया, जिसे निकालने के लिए राहत कर्मियों ने काफी प्रयास किया।पुलिस के अनुसार दो शवों को पिठला कुमारगंज अस्पताल भेजा गया, जबकि दुर्घटना में मृत सैनिक के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक हलियापुर थाने लाया गया। पार्थिव शरीर पर तिरंगा लिपटा होने के कारण पुलिस ने विशेष सावधानी बरती। मौके पर पहुंचे एसआई शैलेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी लेते हुए यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा।बताया गया कि सूबेदार सत्यवान सिंह का निधन होने के बाद उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से लखनऊ होते हुए देवरिया स्थित उनके घर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जरई कला के पास एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को परिजनों से संवाद स्थापित कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

6 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

7 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

20 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

20 hours ago