कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस जन करें पूर्ण योगदान – सत्यनारायण पटेल

जिलास्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यशाला व संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज संगठन को गतिशील व मजबूत करने के लिए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपना सम्पूर्ण योगदान करें।इसके लिए नए व पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की आवश्यकता है।उक्त बातें नगर के भीखमपुर रोड स्थित एक मैरेज हाल में कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा ,कार्यशाला व संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कही। उन्होंने पांच बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए क्राउड फंडिंग कर पार्टी कोष में अधिक से अधिक धन इकट्ठा करने, दल में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने,राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे यात्रा के उत्तर प्रदेश में पहुँचने पर जनपद से अधिक से अधिक कांग्रेसियों को शामिल कराने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आज भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ कांग्रेसियों में ही है।प्रभारी महामंत्री अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।प्रभारी सचिव जैनेन्द्र पांडेय मिंटू ने दल के नीतियों को आमजन तक पहुंचाने को कहा।अंत में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने दल द्वारा निर्धारित हर बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया,तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद कमलकिशोर कमांडो, सुयशमणि त्रिपाठी, शहला अहरारी, बिस्मिल्लाह लारी,धर्मेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह,आनंद श्रीवास्तव,दीनानाथ भारती, आनंद देव गिरि, जयदीप त्रिपाठी,वरूण राय, मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, नागेंद्र शुक्ल ,मार्कण्डेय मिश्र, मनोज सिंह सच्चिदानंद सिंह राणा,मनोज सिंहअमेठीया, विजय शंकर मिश्र, जय प्रकाश पाल, सत्यम पांडेय,ऋषिकेश मिश्र, सुनील द्विवेदी,सत्यप्रकाश मणि , अवधेश यादव, धनंजय पाण्डेय, भरत मणि, नीलेश त्रिपाठी,सत्यम मिश्र ,महेन्द्र अम्बेडकर,मधु शर्मा, जुलेखा खातून ,जवाहर चौहान, उपेन्द्र कुमार, सुहैल अंसारी आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामजी गिरि व संचालन जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

6 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

6 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

9 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

9 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

10 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

10 hours ago