कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज की मूर्ती पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ की पद यात्रा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर जनपद में शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम के नेतृत्व में 26 जनवरी से आयोजित किये जाने वाले 5 दिवसीय कार्यक्रमों के क्रम में, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में हर्रा की चुंगी से चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा आरंभ किया। पद यात्रा मुकेरीगंज तकिया पहाड़पुर चौक बडादेव पहुंची जहां मंदिर में कांग्रेसियो ने दर्शन पूजन के बाद कालीचौरा होते हुये, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और रैदोपुर तिराहे पर शहीदों को माल्यार्पण कर नेहरू हाल स्थिति राहुल सांकृत्यायन और बाबू विश्राम राय एवं बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करते हुये, कुवर सिंह उद्यान पहुंच कर शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया और रामधुन गाया। यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा की देश मे अमन चैन आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे को बढाने और बीजेपी आरएसएस द्वारा फैलायी जा रही, नफरत को समाप्त करने और जन जन को न्याय दिलाने के लिये राहुल गांधी द्वारा निकाली गयी न्याय यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनता को जागरूक कर रही है अब जनमानस जाति धर्म नफरत और बीजेपी के विभाजनकारी नीतियों से दूर होकर अपना हक मांगने स्वयं सड़कों पर उतर रहा है। अब अहंकारी सरकार को जनता को हिसाब देना होगा। अब जनता समझ रही है सही मायने में बिना किसी भेदभाव के कांग्रेस ही देश को विकास के रास्ते पर ले जा सकती है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा राहुल गांधी के पंच न्याय के विचार के साथ देश का हर नागरिक जुड़ रहा है। जनमानस समझ रहा है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर ही देश की जनता को न्याय मिल सकता है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है सरकार तानशाही पर उतारू है। हमें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिये एकजुट होकर संघर्ष करना होगा और नफरत को मिटाकर फिरकापरस्त ताकतों के मनसूबों को नाकाम करना होगा, तभी एक सशक्त भारत का निर्माण संभव है। जावेद खान ने कहा कि आज के दौर में गोडसे बनना बहुत ही आसान है अपने अंदर नफरत,पालते खुद गोरडसे बनाजाएंगे जबकि गांधी बनना बहुत मुश्किल है । बहुत से ऐसे लोग हैं जो गांधी जी से नफरत तो करते हैं मगर उनकी समाधि पर नतमस्तक करने समय पर पहुंचेजाते हैं। गांधी जी के विचारों को अपने निजी जीवन में उतार कर उन लोगों से लड़ा जा सकता है, जो इस देश में जातिवाद और नफरत फैला कर देश को खंडित करने का काम कर रहे हैं।इस दौरान संतोष कटाई, तेजबहादुर यादव, मिर्जा शानेआलम बेग, मुन्नू यादव, उमेश कुमार गौतम, संतोष सिंह, जयराम, ओंकार पांडेय, जावेद खान, शाहिद खान, बरकत उल्लाह बेग, मसूद अंसारी, रेयाजुल हसन, प्रभुराम, नगीना मौर्या, सुरेन्द्र तिवारी, रमेश राजभर, श्रीनिवास चौधरी, तेजप्रताप सिंह, गौतम कुमार, कन्हैया कुमार, गोविंद शर्मा, बेलाल अहमद, शंभू शास्त्री, सीमा भारती, अफजल, अरविंद पांडेय, नदीम खान, चंद्रपाल यादव अरविन्द पांडेय, नदीम खान चंद्रपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

7 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

7 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

7 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

8 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

8 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

8 hours ago