कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो भाजपा से लड़ सकती है

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के आव्हान पर युवा कांग्रेस कोऑर्डिनेटर शफी अहमद के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने हेतु ब्लॉक स्तरीय गठन हेतु रविवार 11 फरवरी 2024 को लाही फरीदपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन, ब्लॉक अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में जिला प्रवक्ता/ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि जिलाउपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर एवं जिला सचिव प्रभारी अशोक कश्यप रहे। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर शफी अहमद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवक्ता प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर ,जिला सचिव अशोक कश्यप ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देना हो, किसानों को एमएसपी देनी हो या छोटे व्यापारियों को लाभ देना हो, किसी भी वर्ग को बीजेपी ने साधने का काम नहीं किया है। बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ धर्म और जाति पाति पर चुनाव लड़ने का काम किया है। देश में आम आदमी के लिए आज सबसे बड़ी समस्या मंहगाई की है, मंहगाई को रोकने के लिए बीजेपी ने कोई काम नहीं किया है। देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस को लाना होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस को लोकसभा में बहुमत कैसे मिले इसके लिए हम सभी को 100 दिन देने होंगे साथ में मजबूती से घर घर तक कांग्रेस का सन्देश पहुँचाने का काम करना होगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिलासचिव ब्लॉक प्रभारी अशोक कश्यप ने कमेटी को अनुमोदन हेतु प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह को संतुति हेतु प्रेषित किया। जिसमे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोरध्वज लोधी राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति, उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति, राम प्रसाद महासचिव मुकेश प्रजापति, दुलारे, आदिल गाजी, सचिव विरासत खान, मोहनलाल, अमर पाल प्रजापति, राशिद अली, रक्षपाल, सतेंद्र सिंह, यूसुफ अली, प्रदीप सिंह, मुख्तियार खान आदि को चुना गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

18 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

18 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

18 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

18 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

18 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

22 hours ago