कांग्रेस सनातन विरोधी-कन्हैया लाल जायसवाल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवम स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य कन्हैया लाल जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति से कहा कि देश भर में एक ओर अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर उल्लास का माहौल है। वही कांग्रेस द्वारा राम मंदिर में राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकरा दिया गया है।इस मुद्दे पर कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि ऐसे लोगों को आमंत्रण ही नहीं देना चाहिए था।
कांग्रेस सनातन विरोधी है। भेजे गए निमन्त्रण को अस्वीकार करने से साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म के प्रति विरोधी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी ‘‘ईर्ष्या, द्वेष और हीन भावना’’ के कारण कांग्रेस देश का विरोध करने की हद तक चली गई है और अब भगवान का विरोध कर रही है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भारतीय परंपराओं और संस्कृति के उच्चतम मूल्यों का प्रतीक है लेकिन कांग्रेस और समान मानसिकता वाले अन्य विपक्षी दलों के लिए कट्टरपंथी राजनीति अधिक महत्वपूर्ण है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

15 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

16 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

16 hours ago