कांग्रेस ने हमेशा किया सभी धर्मों का सम्मान, रहा गौरवशाली इतिहास – रामजी गिरि

पूर्व आईपीएस उमेश कुमार सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवरिया(राष्ट्र की परम्पर) । उत्तर प्रदेश में एसटीएफ के संस्थापक, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे जनपद के खेमादेई निवासी उमेश कुमार सिंह के लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के समक्ष कांग्रेस में शामिल होने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गो का सम्मान किया है, इसका गौरवशाली इतिहास रहा है।अपने जीवन में ईमानदार पुलिस अधिकारी रहे उमेश कुमार सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से दल को मजबूती मिलेगी।
सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उमेश कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को आजादी दिलाने से लेकर विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम किया।यहां जाति धर्म की राजनीति नही होती है। आज देश मे पुनः कांग्रेस सरकार की जरुरत है, संगठन जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा उसको ईमानदारी से कर्रूँगा ।कार्यक्रम को पुरुषोत्तम सिंह आनंद देव गिरि, जयदीप त्रिपाठी,गोविंद मिश्र, नागेन्द्र शुक्ल, दीनदयाल यादव, नीलेश मणि त्रिपाठी,वीरेंद्र तिवारी ,आलोक त्रिपाठी राजन अवधेश यादव दीनदयाल यादव,मार्कण्डेय मिश्र, सुनील द्विवेदी प्रेमलाल भारती ,सत्यम पांडे,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, आनंद नारायण मिश्र ,विनोद दुबे अशोक गौड़ अशोक कुशवाहा ,आनंद शंकर संदीप पांडे, मृत्युंजय तिवारी ,सुनील मणि ,सत्यदेव आर्य , सुभाष राय ,हीरानंद राय ,धर्मेंद्र पांडे ,विजय बहादुर सिंह, बृजेश मिश्रा ,सुहेल अंसारी, डॉक्टर एस के पाठक ,कमलेश मिश्रा, शिव कुमार सिंह ,विजय शंकर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

12 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

12 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago