केशवचन्द यादव के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दल ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। आज लोकतंत्र व देश की रक्षा के लिए कांग्रेस सरकार जरूरी है। मुझ जैसे कार्यकर्ता को जो सम्मान पार्टी ने दिया है उसका मैं ऋणी रहूंगा।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया। कांग्रेस में सभी वर्गों के लोगों का एक समान इज्जत दी जाती है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि यह सलेमपुर ब्लॉक के गौरव की बात है ,इस ब्लॉक के केशवचन्द यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया गया है। स्वागत करने वालों में जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय ,गोविंद मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल,लालसाहब यादव,संजय गुप्ता,सत्यम पांडेय,प्रेमलाल भारती, पारस नाथ निषाद, डॉ रमेश कुशवाहा, उपेन्द्र कुमार,विनोद कुमार,डॉ याहिया अंजुम ,मोहित पांडेय, मनोज पांडेय, सैयद फिरोज अहमद आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
लखनऊ/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी…
देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…
भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…
पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…