बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल की सड़क दुघर्टना में हुए असामयिक निधन पर कांग्रेसियों ने गहरा शोक जताया है। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल यादव,जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र, हर्षित सिंह,भोला तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, विजय नेता,राधारमण पाण्डेय, गोविन्द मिश्र,ब्यास दुबे, रमाशंकर यादव, धीरज यादव,डा शैलेन्द्र जायसवाल, विरेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
