बधाई गाने पहुंचे किन्नरों के साथ जम कर हुआ हँगामा तो मोर्चा संभालने मौके पर पहुँचा रौनापार थाना

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
रौंनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी झपरापुर गांव की बस्ती में शुक्रवार की दोपहर बधाई गाने किन्नर पहुंचे, बधाई के नेग को लेकर किन्नरों और परिजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस दो लोगों को थाने ले आई। पीछे-पीछे किन्नर भी थाने पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था।रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम बैजाबारी झपरापुर निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र रामफेर राम के घर बच्चा पैदा हुआ था, शुक्रवार को बच्चा पैदा होने की बधाई गाने के लिए मीना किन्नर सात से आठ की संख्या में किन्नरों के साथ पहुंची, बधाई गाने के बाद नेग को लेकर परिजनों और किन्नरों में तू-तू मैं-मैं होने लगी बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। किसी ने उक्त घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाना शुरू कर दिया। किन्नर पांच लोगों को थाने ले चलने की बात पर अड़े हुए थे। आखिरकार समझा बुझाकर पुलिस परिवार के दो लोगों को लेकर रौनापार थाने पहुंची।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

32 minutes ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

44 minutes ago

बलिया में 20 CHC पर 24×7 इमरजेंसी सेवा शुरू, अब 54 तरह की जांच और बेहतर इलाज की सुविधा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…

52 minutes ago

माँ दुर्गा स्तुति

✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…

2 hours ago

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘नवोन्मेष’ स्टार्टअप फाउंडेशन की शुरुआत, छात्रों को मिलेगा इनोवेशन का बड़ा मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को…

2 hours ago