
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय नगर निवासी सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता जितेन्द्र जायसवाल को पार्टी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसियों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।बधाई देते हुए ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सहमति से जितेन्द्र जायसवाल को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इनके नेतृत्व में बरहज नगर में संगठन को मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव राकेश तिवारी भोला, रवि प्रकाश तिवारी,ब्यास दुबे,राधारमण पाण्डेय, विजय नेता, मनोज राव,सुरेन्द्र कुशवाहा, दीनानाथ यादव,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, राजकुमार जायसवाल, इमरान मलिक,धीरज यादव, नरेश चंद,इसराइल अली आदि शामिल रहे।
