घाटकोपर में शिवसेना ठाकरे गुट के पदाधिकारियों का सम्मेलन संपन्न

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) आगामी लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि को देखते हुए सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं । इसी कड़ी में उद्धव बाला साहेब ठाकरे शिव सेना गुट की भी जोर-शोर से तैयारी शुरू है। गत दिनों घाटकोपर पश्चिम के पाटीदार हॉल में ईशान्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र केअंतर्गत आने वाले घाटकोपर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के सभी पदाधिकारियों की एक सभा आयोजित की गई थी। इस बैठक में शाखाप्रमुख उपशाखाप्रमुख गट प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर लोकसभा निरीक्षक एवं शिवसेना उपनेता दत्ता दलवी, ईशान्य मुंबई विभाग क्रमांक 8 के विभाग प्रमुख सुरेश पाटिल, विभाग सांगठिका प्रज्ञा सकपाल प्रमुख रूप से उपस्थित थी। इस बैठक में बूथ के आधार पर गट प्रमुखों एवं उपशाखा प्रमुखों के कार्यों का सर्वेक्षण करते हुए उनमें पूर्ण उत्साह उत्पन्न करने हेतु बूथवार कार्यक्रम का नियोजन किया गया। जबकि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दत्ता दलवी और विभाग प्रमुख सुरेश पाटिल ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें निर्देश दिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

8 minutes ago

राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी: अमित शाह मानहानि केस में अगली सुनवाई 9 मार्च को

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी और अमित शाह मानहानि केस को…

15 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

17 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

17 minutes ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

25 minutes ago

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

1 hour ago