लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु विकास भवन सभागार में मास्टर प्रशिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

प्रशिक्षण में अनुपस्थित चार मास्टर प्रशिक्षकों का वेतन बाधित व एफआईआर करने का निर्देश— मुख्य विकास अधिकारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष राय की अध्यक्षता में मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने मास्टर प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया में मतदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण चरण है और इस कार्य को करवाने वाले पीठासीन अधिकारियों को सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया के विषय में प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी आप लोगों पर है। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान आप लोगों को जिन बिंदुओं के विषय में अवगत कराया जा रहा है, उनको आप अच्छी तरह समझ लें ताकि आगे आप अन्य लोगों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित कर सकें।
मास्टर प्रशिक्षकों को पीडी रामदरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में 50 टीमों को प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक टीम में 02 सदस्य शामिल थे, जिनमे गैर तकनीकी सदस्य के रूप में अध्यापक और तकनीकी सदस्य के रूप में अवर अभियंता शामिल थे।
प्रशिक्षण के दौरान सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया, मॉक पोल, पोलिंग एजेंट की नियुक्ति और नियुक्ति के रद्द करने की प्रक्रिया सहित विभिन्न ऐप के विषय में भी अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण मे बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अध्यापक सुधाकर राय (सदर), अध्यापक रविन्द्र शुक्ला (घुघली), जेई सिंचाई खंड द्वितीय रविंद्र यादव और जेई सिंचाई खंड द्वितीय एन.पी. सिंह का वेतन बाधित करने के साथ उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में शिथिलता बरतने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, डीपीआरओ यावर अब्बास सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

21 minutes ago

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

2 hours ago

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

4 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

8 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

8 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

8 hours ago