मिठाई की दुकान पर, रस्सी से लटकता मिला हलवाई का शव

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत ग्राम बारा दीक्षित चौराहे के बगल में स्थित, मिठाई की दुकान में दुकानदार ओमी बंगाली उम्र लगभग 22 वर्ष (हलवाई) का रस्सी के सहारे,लटकता मिला शव। सुबह 9:30 बजे जब दूध देने वाला दुकानदार को दूध देने आया तो, दुकान बंद थी। दूध देने वाले ने कटरैन की बनी दुकान के अंदर, किनारे से देखा तो ओमी हलवाई रस्सी के सहारे फांसी से लटका हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कारवाई कर, पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया गया

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओमी बंगाली करीब 2 सालों से बारा दीक्षित चौराहे पर मिठाई की दुकान चला रहा था, तथा इसका भाई भी इसके साथ रहता था, दोनो भाई मिलकर दुकान कर रहे थे।और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, 2 महीने पूर्व ओमी का भाई अपने गांव चला गया था। यह सभी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। रोजी-रोटी के लिए बारा दीक्षित चौराहे पर मिठाई की दुकान कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष बरहज कपिलदेव चौधरी ने बताया कि उक्त की दुकान बारा दीक्षित चौराहे पर 2 साल से थी, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया हैं,मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

4 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

4 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago