Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनसंघ कार्यकर्ता डॉ भारतेंदु राव के निधन पर शोक।

जनसंघ कार्यकर्ता डॉ भारतेंदु राव के निधन पर शोक।


बघौचघाट। (राष्ट्र की परंपरा)
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के गढ़ रामपुर खास गांव के रहने वाले जनसंघ के कार्यकर्ता एवं श्रीराम मंदिर आंदोलन के सहयोगी कार्यकर्ता रहे 95 वर्षीय डॉ भारतेंदु राव का बुधवार की देर रात निधन हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वह पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सोनहुला रामनगर घाट पर हुआ। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। वर्तमान में वह नव तप्पी इंटर कॉलेज गढ़रामपुर के संरक्षक थे। डॉ राव के निधन पर क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में अवकाश रहा। उनके निधन पर प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,विश्वेंदु राव,पथरदेवा ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही,डॉ जितेंद्र प्रताप राव,तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता,जीवन पति त्रिपाठी,जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह,प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह,पत्रकार अजय प्रताप सिंह सिंगर,पत्रकार बशीर अहमद,कन्हैया यादव,डॉ संजीव राव,पथरदेवा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,विवेक राय,डॉ इस्लाम साहब,भीम यादव आदि ने शोक व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments