Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का शोक सभा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का शोक सभा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बलिया की एक शोक सभा संगठन के माल गोदाम रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई, जिसमें स्थानीय कुंवर सिंह पीजी कॉलेज बलिया के सेवानिवृत प्राचार्य डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह के निधन पर हार्दिक शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। सिंह एक योग्य अध्यापक, कुशल प्रशासक तथा छात्रों एवं अभिभावकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे ।इधर कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे तथा उनकी चिकित्सा मुंबई में चल रही थी जहां कल उनका निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है ।शोक प्रकट करने वालों में विजय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, सुदर्शन राय ,अमरनाथ सिंह आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments