सेंट आरसेटी देवरिया में चल रहे प्रशिक्षण का समापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इन्डिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जनरल ई.डी.पी के अन्तरगत छः दिवसीय ट्रेनिंग का समापन दिनांक 24-09-24 को किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट डायरेक्टर आरसेटी श्री एस पी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एन.आर.एल.एम. के डी.एम.एम. अरविंद कुमार सिंह एवं गौरव कुमार जी सम्मिलित हुए । मुख्य अतिथि सिंह द्वारा सभी 35 प्रशिक्षुओ को प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की एवं इस दौरान चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम कंप्यूटर एकाउंटिंग, बकरी पालन, ब्यूटी पार्लर एवं अगरबत्ती निर्माण कर रहे प्रशिक्षुओं से वार्तालाप किया एवं अपने अनुभव को साझा करते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप स्वरोजगार के माध्यम से सफल व्यवसायी बनने हेतु प्रोत्साहित किया एवं कई सरकारी योजनाओ से रुबरु कराया | 06 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के प्रशिक्षण में महिलाओं द्वारा डिटरजेन्ट, टॉयलेट क्लीनर, वैसलीन, साबुन आदि बनाना सिखाया गया यह सामग्री साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली है जिसे स्वच्छ रखने के लिए उपयोग में लाकर महिलाएं जीवन यापन कर स्वालंबन की दिशा में बढ़कर आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, आरसेटी निदेशक श्री राकेश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सभी प्रशिक्षुवों को स्वच्छता शपथ दिलवाया, डी.एम.एम. श्री अरविंद कुमार सिंह ने प्रति माह आय अर्जित कर लखपति दीदी बनने के लिए सभी प्रशिक्षुओं को एक सफल उद्यमी बनाने की शुभकामनाएं दी |

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

9 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

9 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

9 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

9 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

9 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

13 hours ago