सिकन्दरपुर/बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय तहसील अन्तर्गत बघुडी स्थित मां सरसवती देवी बलदाऊ कन्या इंटर कालेज में कंप्यूटर कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। तथा सेवानिबृत प्रधानाचार्या की ससम्मानित विदाई की गई ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख नवानगर केशव प्रसाद चौधरी उर्फ गुड्डू सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप वर्मा रहे।
इस दौरान अतिथियों को 51किलो का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इसअवसर पर ब्लाक प्रमुख केशव प्रसाद यादव ने कहा की ग्रामीण अंचलों में इस तरह के विद्यालय के होने से ग्रामीण इलाको के बच्चो को कही भटकने की जरूरत नही है, इस विद्यालय के प्रबंधक को कोटि कोटि धन्यवाद जो इस तरह के सोच रख रहे है। इसी क्रम में विनोद लाल श्रीवस्ताव ने कहा कि इस विद्यालय में 16 कंप्यूटर है जिसका लाभ नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा, विद्यालय परिवार नए सत्र से कंप्यूटर की शिक्षा भी शुरू कर दिया जाएगा। हमारी क्षेत्र की जनता से अपील है की बच्चो के बेहतर शिक्षा के लिए हमारे विद्यालय को मौका अवश्य दे।
इस दौरान प्रधानाचार्या इंदू श्रीवास्तव नीलम श्रीवास्तव, अभिनव, चित्रांश, पूनम श्रीवास्तव, सुरभि श्रीवास्तव, रेंजर बन विभाग बैभव श्रीवास्तव, आशा राय, स्नेह लता वर्मा, हरिकेश कुशवाहा, प्रदीप श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, रवींद्र वर्मा, विक्रांत, सोनी, रमेश मौर्य, रोहित कुमार सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…
पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…
जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…
सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…