गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा पथ प्रकाश विभाग की बैठक की गई। बैठक में नगर आयुक्त द्वारा नये वार्ड में लगाई जा रहे हैं सोलर लाइटों के बारे मे जानकारी ली गई,जिसके तहत 516 लाइट नया वार्ड में लगाई जा चुकी है तथा 150 स्मार्ट सोलर लाइटे महानगर के विभिन्न स्थानों पर लगी है। योजना के तहत अभी 100 लाईट और लगाया जाना बाकी है। समस्त स्विच मैन कर्मियों को निर्देशित किया गया कि खराब सोलर लाइटों की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराते रहे, जिससे उन्हें ससमय सही कराया जा सके। इसके अलावा समस्त प्रकाश बिंदुओं को सीसीएमएस के माध्यम से जोड़ने हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया, ऐसे स्थान पर जहां हाई वोल्टेज फ्लकचुएशन होती रहती है वहां पर सोलर लाइट लगवाई है । हैंडल के द्वारा पोल शिफ्टिंग में बहुत से प्रकाश बिंदुओं की चोरी कर ली जाती है, जिसके लिए हैंडल के जिम्मेदार एवं संबंधित के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई कराई जाए। स्विच मैनों के कार्यों मे लापरवाही पर नगर आयुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई एवं समय से प्रकाश बिंदु को जलाने व बुझाने हेतु निर्देश दिया गया। समस्त पथ प्रकाश सुपरवाइजर को पार्षद वरीयता का काम शीघ्र समाप्त कराए जाने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में उपनगर आयुक्त मणी भूषण तिवारी लेखाधिकारी एवं अन्य पर प्रकाश कर्मचारी उपस्थित है।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…