निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र करें पूर्ण -डीएम

पूर्ण परियोजनाओं को तत्काल करें हैंड ओवर कार्यदाई संस्थाएं

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान उद्यान, ऊर्जा, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पर्यटन, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण,समाज कल्याण विभाग सहित कई अन्य विभागों में संचालित योजनाओं में ए ग्रेड पाई गई।अतिरिक्त ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना में डी ग्रेड पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त विभागों को इस योजना को सफल बनाने में सहयोग करने को कहा। इसी प्रकार ग्राम विकास विभाग में डे एनआरएम की बैंक क्रेडिट लिंकेज योजना में डी ग्रेड मिलने पर उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को यथाशीघ्र समस्त लंबित आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना में सी ग्रेड मिलने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को कार्रदाई संस्थाओं को नोटिस जारी कर कार्य में तेजी लाने को निर्देश दिए। इसी प्रकार फैमिली आईडी एवं पंचायती राज विभागके 15 वे एवं 5 वे वित्त में बी ग्रेड मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को भी स्कूल खुलने के उपरांत निरीक्षण कर आकलन प्रस्तुत करने को कहा। श्रम एवं सेवा योजन विभाग में कन्या विवाह सहायता योजना में सी ग्रेड पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को इस योजना के तहत अधिक से अधिक आवेदन कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने समस्त कार्रदाई संस्थाओं को समय सीमा के अंदर परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उन्हें यथाशीघ्र संबंधित विभाग को हैंड ओवर करने के भी निर्देश दिए। गत माह मई की सीएम डैशबोर्ड पर आधारित प्रदेश स्तरीय जारी रैंकिंग में जनपद ने सातवां स्थान प्राप्त किया है।जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को लगातार प्रयास करने तथा अनवरत रूप से जनपद की रैंकिंग और बेहतर करने हेतु विशेष प्रयास करने को भी कहा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

3 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

3 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

3 hours ago