विधायक धनघटा, डीएम-एसपी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जनता की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता- विधायक गणेश

फरियादियों की संतुष्टि एवं शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य- डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों की विभिन्न संदर्भो से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को अविलम्ब अथवा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि थाना से सम्बंधित प्रकरण को थानाध्यक्ष एवं राजस्व अधिकारी स्वंय मौके पर जाकर निस्तारण कराये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण और फरियादियों की संतुष्टि सरकार के प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जमीन से सम्बंधित विवादों को पुलिस के साथ मौके पर जाकर नियमानुसार निस्तारित कराये।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनसामान्य की छोटी-छोटी शिकायतों का निस्तारण अपने स्तर पर करते रहें। कम्प्यूटर फीडिंग आदि में कोई त्रुटि होने पर उसका यथाशीघ्र निस्तारण करा लिया जाए, जिससे जनसामान्य को बार-बार न दौड़ना पड़े, वरासत में यदि किसी का नाम गलत हो तो उसे सुधारकर ही खतौनी दी जाए।
कानून एवं व्यवस्था से सम्बंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिये है कि प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता का पक्ष गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए आवश्यकतानुसार अन्तर्विभागीय समन्वय बना कर त्वरित कार्यवाही करें।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसे सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों सहित राजस्व एवं सम्बंधित अधिकारीगण एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 05 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को उप जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को अंतरित करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी शेलेष दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने। तहसील खलीलाबाद में कुल 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमे 05 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराते हुये शेष प्रकरणों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुये समयसीमा के अन्तर्गत निस्तारण के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर प्रभाकीय वनाधिकारी पी.के. पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केशरवानी, पीडी संजय कुमार नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप निदेशक कृषि डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी पी.सी. विश्वकर्मा, प्रभारी तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला प्रेवेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिगरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला, अधिशाषी अभियन्ता नलकूप लालचन्द्र, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

3 minutes ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

5 minutes ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

7 minutes ago

आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…

1 hour ago

लंका से वापसी: भक्ति, बुद्धि और विजय

हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…

1 hour ago

इतिहास में आज का दिन: 17 फरवरी का गौरव

📌 इतिहास के पन्नों में 17 फ़रवरी : जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों का…

1 hour ago