उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बंधित बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट जय प्रकाश की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-62 संत कबीर नगर के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री एवं समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का सम्भाजन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों पर सम्भाजन हेतु निर्वाचन आयोग के नवीन मानको/निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदये स्थलों का सम्भाजन 1500 मतदाताओं के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिये गये है परन्तु लोकसभा-2024 का चुनाव सन्निकट होने के कारण निर्देशित किया गया है कि मतदेय स्थलों पर 1350 से अधिक मतदाता न रखें जाये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन मतदेय स्थलों पर 1350 मतदाता है उन मतदेय स्थलों की जांच कर ली जाए कि कितने मतदाता बढ़ेेगें तथा कितने मदताता आपमार्जित होगें।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री से अपील किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार बूथों के सम्भाजन हेतु किसी भी प्रकार की आपत्ति को आगामी 14 अगस्त 2023 तक उपलब्ध करा दे। जिसका निस्तारण 16 अगस्त 2023 तक कर दिया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक डाटा समस्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथों के सम्भाजन के पश्चात निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि कॉग्रेस अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष एखलाक अहमद, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, प्रभारी तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय सहित आदि सम्बंधित अधिकारी एवं जनप्रनिधिगण आदि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

5 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

11 hours ago