Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी गई फरियाद

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी गई फरियाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील के गांधी सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । समाधान दिवस में 27 मामले देखे गए जिसमे सिर्फ चार मामलों का ही निस्तारण हुआ। गांधी सभागार में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे 27 फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी फरियाद दर्ज कराई। शिकायत में राजस्व के 6, पुलिस 11,विकास के 2, खाद एवं रसद विभाग से 1 समाज कल्याण के 1 शिक्षा के 4,अन्य विभाग के 3 मामले आए, जिसमें राजस्व के चार मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष सभी मामलो को निस्तारण के लिए विभागों से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीम अंगद कुमार यादव, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य के साथ अन्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments