Categories: Uncategorized

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गई फरियाद

22 मामलों में से 5 का त्वरित निस्तारण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को बरहज तहसील के गांधी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 22 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समाधान दिवस में कुल 22 मामले आए जिसमें पांच मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व से 9 मामले,पुलिस से 9 मामले,विकास के 4, व खाद्य एवं रसद विभाग के 4 तथा अन्य से 1 मामलों आये। जिसमे राजस्व के 1 मामले का निस्तारण मौक़े पर ही कर दिया गया, जबकिं अन्य 4 मामलों के लिए सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित कर निस्तारण कराया गया।इस अवसर पर तहसीलदार वरुण कुमार, नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य व राजस्व कर्मी के साथ पुलिस विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

16 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago