नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ पुष्प लता मंगल के सौजन्य से स्वच्छता अभियान के अंतर्गत छात्राओं के बीच में वाद-विवाद प्रतियोगिता, राखी प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा और अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल ने प्रमाण पत्र और टोपी देकर सम्मानित कियाl
पीजी कॉलेज के सभागार में विजेता छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रितिका पटेल,द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मधु पांडेय , नैंसी मद्धेशिया तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर अनु यादव और निशा गुप्ता को सम्मानित किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिवनारायण को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि रितिका पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया रितेश और सत्य प्रकाश द्विवेदी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रियांशु पटेल और रितिक पटेल को क्रमशः प्रथम स्थान मानसी और साक्षी वर्मा को द्वितीय स्थान अनु यादव और रंजना सैनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि रंगोली प्रतियोगिता में रितिक पटेल रंजन द्विवेदी को संयुक्त रूप से प्रथम, साक्षी वर्मा और दीप माला को संयुक्त रूप से द्वितीय, सलोनी, नेहा और अनु को संयुक्त रूप से तृतीय तथा मधु पांडेय नैंसी और निशा गुप्ता को संयुक्त रूप से चतुर्थ पुरस्कार दिया गया l
पुरस्कार वितरण के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ पुष्प लता मंगल ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का न सिर्फ मनोबल बढ़ता है बल्कि उनके अंदर इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की मनोवृत्ति पनपती है l उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं नगर पालिका परिषद महराजगंज हर वर्ष संपन्न करायेगी l
पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका परिषद महराजगंज द्वारा इस तरह की प्रतियोगिताओं के संपन्न कराए जाने से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अंदर की प्रतिभा उभर कर सामने आती है ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ शांति शरण मिश्र ने किया जबकि कार्यक्रम की संयोजिका कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ नंदिता मिश्रा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मुख्य नियंता डॉ विपिन यादव, नगर पालिका परिषद की ओर से इंद्रेश कुमार, धर्मेंद्र कन्नौजिया, अजय कुमार गौतम, जय किशन वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

47 minutes ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

49 minutes ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

3 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

3 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

3 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

3 hours ago