सलेमपुर, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर नगर पंचायत के कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे है रोज नई जानकारी नई परेशानी बनकर सामने आ रही है और सलेमपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष को किसी को नहीं पड़ी है ।इनको तो संज्ञान भी नही है की कहा क्या बना है और किस कार्य के लिए है नगर पंचायत में कहा रोड पर ढक्कन टूटा है कहा कूड़ा पड़ा है कहा नालियां जाम है । नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से जब पत्रकार किसी विषय में बात करना चाहते है तो उनका जवाब भी साधा सा होता है जांच की जायेगी कार्यवाही होगी ।लेकिन होता कुछ नही है अभी कुछ दिन पहले नव निर्मित नाली का मामला था जिसकी जॉच आज तक हो रही है l अब ताजा मामला सरकारी धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय का है यह सामुदायिक शौचालय नगर पंचायत के पिपरा नाजिर में स्थित है । इसका निर्माण तो हुआ लेकिन देखने से प्रतीत होता है की आज तक इस शौचालय का ताला ही नहीं खुला लगता है नगर पंचायत के लोगो की नजर ही आज तक इस सामुदायिक शौचालय पर नहीं पड़ी इस शौचालय के प्रांगण में घास जमी है और इस में लकड़ी कूड़ा करकट पड़ा हुआ है और इसके मुख्य गेट पर लगा ताला जंग खा रहा है ।देखने मात्र से लगता है जैसे इसको शो के लिए ही बनाया गया था ।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…
कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…
एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…