छात्र को बंधक बनाकर पीटने के मामले में एफआईआर दर्ज

सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मटेरा थाने में दर्ज किया गया केस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाने में कक्षा 11 के छात्र को बंधक बनाकर पीटने और पारिवारी जनों की ओर से पुलिस पर दबाव बनायें जाने के बाद बेहोशी की हालत में फेंकने के मामले में पुलिस अधीक्षक बृंदा शुक्ला के हस्तक्षेप पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है, इस मामले की पुलिस क्षेत्राधिकारी की ओर से जांच कराई गई और जांच रिपोर्ट के आधार पर मटेरा थाने में एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मालूम हो की मटेरा थाना क्षेत्र के धोबिन पुरवा गांव निवासी कक्षा 11 के छात्र राम स्वरूप पुत्र रामचन्द्र को कोचिंग के लिए घर से निकला था इसके बाद उसे उसका कुछ पता नहीं चला और उसे एक हिस्ट्रीशीटर ने ही रंजिश में बंधक बना कर रखा था। आरोपी ने उसकी पिटाई भी की जब पारिवारीजन पुलिस में फिर भी करने लगे तो पुलिस के भय से ‌रात में उसे बेहोशी की हालत में खेत पर छोड़ दिया।परिवार के लोग छात्र को लेकर घर आए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा ही दर्ज नहीं किया।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से अपनी पीड़ा बताइए उन्होंने तत्काल मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा। पुलिस क्षेत्राधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी बताया जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago