यूनिसेफ द्वारा पंचायत भवन में सामुदायिक बैठक आयोजित

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।यूनिसेफ द्वारा ब्लॉक गैडास बुजुर्ग में सामुदायिक बैठक का आयोजन पंचायत भवन नारायणपुर में किया गया। बैठक का प्रमुख उद्देश्य समुदाय के गर्भवती महिला की देखभाल तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण के प्रति समुदाय को जागरूक करने का था। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम रामशंकर यादव बीएमसी यूनिसेफ द्वारा समुदाय का स्वागत करते हुए गर्भवती महिला का शीघ्र पंजीकरण,चार प्रमुख जांचें, दो टीडी का टीकाकरण, प्रसव पूर्व देखभाल व जननी सुरक्षा योजना के बारे में समुदाय को संवेदीकरण कर जागरूक किया गया। उसके बाद 5 साल 7 बार छूटे न टीकाकरण एक भी बार पर जानकारी देते हुए टीकाकरण के फायदे बताए कि बच्चों को टीकाकरण करा कर टीबी, गलाघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, पीलिया, खसरा, पोलियो आदि गम्भीर बिमारियों से बचाकर अपने बच्चों को सुरक्षा प्रदान कर जीवन भर के लिए उनके चेहरे पर मुस्कान दे सकते हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से त्रिलोकीनाथ बीसीपीएम दीपशिखा सी एच ओ मायावती ए एन एम शीला संगिनी राधेश्याम यादव पंचायत सेक्रेट्री मोहम्मद रियाज अहमद पंचायत सहायक, रामगोपाल रोजगार सेवक तथा समुदाय की लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

9 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

10 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

10 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

10 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

10 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

10 hours ago