कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) पडरौना कुशीनगर के पार्थ रिसॉर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मार्ग संस्था द्वारा कुशीनगर के न्याय कार्यकर्ता के बीच समता परियोजना के द्वितीय चरण की नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामुदायिक कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जिला जज / सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति तथा अन्य वंचित वर्ग के कानूनी संरक्षण और सशक्तीकरण तथा जेंडर समानता के क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य किया जाता है। श्री सचिव द्वारा बताया गया कि मार्ग संस्था एक गैर सरकारी संगठन है जो दिल्ली में स्थित है, जो पिछले 39 वर्षों से लगातार कार्य कर रहा है। यह संस्था महिलाओं के सम्मान एवं सामाजिक समानता के साथ जीवन जीने के अधिकार के प्रति जागरूक करना है तथा महिलाओं को सरकारी आजीविका एवं रोजगार योजना से जोड़कर उनका कौशल विकास कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यशाला का विषय बाल यौन शोषण के अपराध के खिलाफ कानून की जानकारी देना है।
इस कार्यशाला में स्थायी लोक अदालत की सदस्य गीता त्रिपाठी, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के चीफ नरेन्द्र कुमार मिश्र, डिप्टी प्रवीण कुमार दूबे, असिस्टेंट श्रीमती कमर जहाँ, राकेश मिश्र, डी०ई०ओ० विजय कुमार मिश्र व मारकण्डेय यादव उपस्थित रहे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…