जलापूर्ति पाइप फटने से बर्बाद हो रहा पेयजल, कट गई सड़क की पटरी

पिच सड़क भी क्षतिग्रस्त होने की संभावना

घटिया पाइप लगाने का परिणाम भुगत रहे ग्रामीण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा पड़री के राजस्व ग्राम बसंतपुर रामलगन से होकर गुजर रही पेयजल आपूर्ति की पाईप झरही नाला के समीप फट गई है। इससे निकलने वाली तेज धार पानी ने सड़क की पटरी को क्षतिग्रस्त करने के बाद, पिच सड़क को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। यदि शीघ्र जलापूर्ति पाइप की मरम्मत नहीं की गई तो पिच सड़क भी धंस जाएगी।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत नौगांवा में स्थापित पानी की टंकी से उक्त राजस्व गांव व ग्राम पंचायत धुरिया कोट के करीब चार सौ घरों को जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाई गई है, इस मेन लाइन पाइप का व्यास आठ इंच है। यह पाइप पगरा-पडरी सहित दर्जन भर गांवों को तहसील व ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाले एक मात्र मुख्य सड़क के किनारे बिछाई गई है। काफी समय से लीकेज होने के चलते सोमवार को पाइप फट गया और तेज धारा के रुप में पानी बाहर आने लगा। इससे सड़क की पटरी बुरी तरह कट गई है और अब पक्की सड़क भी निशाने पर है।
प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड, ग्रामीण भारतेंदु ठाकुर , अनी देवल, कामोद सिंह, नगनारायण सिंह , सुंदर गुप्ता, जनार्दन बरनवाल, रामनरेश पांडेय, राहुल चौहान ने आरोप लगाया कि जब जलापूर्ति पाइप बिछाई जा रही थी तभी उसके घटिया होने पर ग्रामीणों ने विरोध किया लेकिन तत्कालीन विभागीय अधिकारियों ने विरोध को नजरंदाज करते हुए ठेकेदार को पेमेंट कर दिया। दो दिन से पाइप फटी होने के बावजूद जिम्मेदार इसकी सुधि नहीं ले रहे। इससे सड़क तो टूटेगी ही ग्रामीणों को पेयजल की भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने इसे तत्काल ठीक कराए जाने की मांग की है।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

15 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

17 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

23 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

25 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

30 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

37 minutes ago