Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक

महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कम्युनिस्ट पार्टी की तहसील कार्यालय बरहज बाईपास, काशीनाथ हॉस्पिटल पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कामरेड रामध्यान प्रधान ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, आज प्रदेश व केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण देश और समाज मे तनाव,अलगाव तथा भय का माहौल व्याप्त है, और आमजनमानस समस्याओं से ग्रस्त हैं, आवाज उठाने से डर रही हैं, किन्तु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हर मोर्चे पर, फांसीवादी निरंकुश सरकार की गलत नीतिओ का विरोध करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था के लचर होने से, आये दिन बहन, बेटियों पर अत्याचार हो रहा हैं, वही भाजपा सरकार केवल सुशासन और अच्छे दिन का राग अलापने में मशगूल हैं। इस सरकार ने होली के त्योहार पर गैस का दाम बढ़ाकर आम जनता के होली के रंग को फीका कर दिया है। इसी क्रम में बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देवरिया के जिला सहसचिव अरविन्द कुशवाहा ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की दो सौ दिन का काम सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने बताया कि14 मार्च को तहसील पर आमजनमानस की समस्याओं को लेकर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपेगा। अरविन्द कुशवाहा ने आगे बताया कि चार नए लोग ईद मोहम्मद,विजय कुमार, इस्लाम व डॉ श्रीकृष्ण पाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान राजेन्द्र पाल, कामरेड आजाद अंसारी,श्यामसुंदर गुप्ता,हरिश्चंद्र,शिव कुमार कुशवाहा, रामवेलास चौहान,रमाशंकर, शिवलोचन चौहान,विनय कुमार सिंह के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments