बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नगर निकाय चुनाव को देखते हुए, बरहज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्यासी के नाम की घोषणा कर दी है। जैसा कि नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्यासी अपनी अपनी ताकत झोंक रहे हैं,ऐसे में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला महामंत्री आनंद प्रकाश चौरसिया, पार्टी के निर्देश पर बरहज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए उषा जायसवाल को मैदान में उतारा है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उषा जायसवाल को ढेर सारी बधाईयां दी।
भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सजीव विनोद कुमार सिंह ने कहा की वर्तमान चुनाव की परिपाटी पूंजीवाद में फस गयी है, और हमारी पार्टी पूँजीवाद को उखाड़ फेंकने का काम करेगी , तब जाकर जनता के मतों का सम्मान होगा। विकास के नाम पर तमाम प्रत्यासीओ द्वारा जनता को नए नए प्रलोभन देकर जनता को लुभाने का कार्य कर रहे है, किन्तु प्रलोभन से परेशान जनता देख चुकी हैं कि, इससे विकास नही होना है, और हमारी पार्टी पूँजीवाद की राजनीति होने नही देगी।वही भरतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला महामंत्री आनंद प्रकाश चौरसिया ने जानकारी देते बताया कि हमारी पार्टी सिद्धांतों को लेकर चुनाव लड़ेगी, और हमारे सभी कार्यकर्ता, प्रत्यासी को जिताने के लिए, पूँजीवाद का दम भरने वाली पार्टीयो को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगे, और नगर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का वर्चस्व स्थापित करने का कार्य करेंगे।इसी क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहसचिव अरविंद कुशवाहा ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में निश्चित ही जीत हमारी होगी, इसके लिए हमारे कार्यकर्ता जनता के सुख दुःख में साथ चलने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय खेत मजदूर यूनियन प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह, भरतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला महामंत्री आनन्द प्रकाश चौरसिया, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देवरिया, श्यामदेव यादव , महिला जिलाध्यक्ष खेत मजदूर यूनियन कमला यादव, जिला मंत्री किसान सभा देवरिया धर्मदेव दूबे, का कमलेश चौरसिया,कामरेड रामध्यान प्रधान, कामरेड मनोज, कामरेड उपेन्द्र तिवारी, कामरेड आजाद अंसारी, रामायण गुप्ता, कामरेड दीनदयाल यादव, कामरेड जमालुद्दीन, कामरेड इस्लाम, कामरेड श्याम सुंदर गुप्ता, कामरेड रमेश सिंह, कामरेड उषा जयसवाल, कामरेड रतन जयसवाल,संयोजक अखिल भारतीय नौजवान सभा बरहज, के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…