देवरिया महायोजना 2031 (प्रारूप)पर प्राप्त आपत्ति/सुझाव की सुनवाई के लिए समिति गठित


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया/उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया है कि देवरिया महायोजना 2031 ( प्रारूप ) पर प्राप्त कुल 548 आपत्ति / सुझाव प्रार्थना पत्रों की सुनवाई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें सहयुक्त नियोजक, गोरखपुर, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियन्ता जल निगम निर्माण खण्ड प्रथम तथा नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया सदस्य है, द्वारा 22 से 24 नवम्बर 2022 (तीन दिन ) किया जाना प्रस्तावित है । किन्तु 24 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश (गुरू तेजबहादुर शहीदी दिवस) होने के कारण उक्त कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए आपत्ति / सुझाव संख्या क्रमांक 01 से 200 तक, 22 नवम्बर को, क्रमांक 201 से 400 तक 23 नवंबर को तथा क्रमांक 401 से 548 तक 25 नवंबर 2022 को सुनवाई की जायेगी।
जनसामान्य को उन्होंने अवगत कराया है कि महायोजना 2031 ( प्रारूप ) पर प्रस्तुत आपत्ति / सुझाव की सुनवाई की उक्त नियत तिथि को कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

1 hour ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

2 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

2 hours ago