वाणिज्य विभाग ने टी 20 क्रिकेट मैच 9 विकेट जीता

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के क्रीड़ा स्थल में चल रहे अंतर -विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार 17 जनवरी,2024 को वाणिज्य और सिगनल विभाग के बीच मैच खेला गया । वाणिज्य विभाग की टीम ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। 6 विकेट लेने वाले वाणिज्य विभाग के लक्ष्मण यादव को अपर मंडल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ खिलाड़ी,खेल प्रेमी एवं भरी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे ।
वाणिज्य विभाग में टॉस जीतकर सिगनल विभाग की टीम को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया, सिग्नल की पूरी टीम 16.3 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सिग्नल विभाग की तरफ से लोकेश ने 24 बॉल पर तीन चौकों की मदद से 19 रन, अभिषेक ने 13 रन और सलमान ने 11 रन बनाए। वाणिज्य की तरफ से शानदार बोलिंग करते हुए लक्ष्मण यादव ने चार ओवर में 16 रन देखकर 6 विकेट लिए, कपिल अहमद को दो विकेट तथा दीपक और विनय को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वाणिज्य विभाग की टीम ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। वाणिज्य विभाग की तरफ से दुर्गेश ने 26 बॉल पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन एवं सीनियर डीसीएम शेख रहमान ने 16 बॉल पर 3 चोके की मदद से 14 रन बनाएं। 6 विकेट लेने वाले वाणिज्य विभाग के लक्ष्मण यादव को अपर मंडल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव के द्वारा, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने वाणिज्य टीम की जीत पर खिलाडियों को बधाई दी ।
इस अंतर -विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में कल का मैच परिचालन और विद्युत सामान्य के बीच खेला जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago