
मुंबई के भारी बारिश में किया सेवा कार्य ,
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा हॉकर्स यूनिट मुंबई के अध्यक्ष और पूर्व उप महापौर बाबुभाई भवानजी के नेतृत्व में, पूरी हॉकर्स यूनिट की टीम ने मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच नागरिकों की मदद के लिए दादर और उपनगरीय स्टेशनों पर सेवा कार्य किया।बता दें कि मुंबई में भारी बारिश के कारण परेशान नागरिकों को टेम्पो , प्राइवेट गाड़ियां,टैक्सी और रिक्शा में बैठाकर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया गया। साथ ही, भोजन और छाता वितरण भी किया गया, जिससे हजारों लोगों ने लाभ उठाया। इस सेवा कार्य में मुंबई भाजपा हॉकर्स यूनिट के मुख्य संघटक विवेक भाटकर,, सामाजिक संस्था फ्लोरा फाउंडेशन “एनजीओ के अध्यक्ष :अरुण सबनीस, भाजपा हॉकर्स यूनिट के पद अधिकारी महेश सुर्वे, प्रदीप पानसंदे,संतोष पायगूने सहित अनेक समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।
More Stories
प्रधानमंत्री मोदी स्वदेशी अपनाकर ‘असली कांग्रेसी’ बन गए : संजय राउत
2016 के हत्या मामले में 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
राहुल गांधी का गंभीर आरोप – ‘सावरकर टिप्पणी पर BJP सांसदों ने दी इंदिरा गांधी जैसा अंजाम भुगतने की धमकी’