सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर नगर में कड़ाके की ठंड के बीच मानवता की संवेदनशील तस्वीर देखने को मिली। इचौना पश्चिमी निवासी युवा अधिवक्ता विकाश तिवारी के नेतृत्व में नगर के युवाओं ने देर रात सलेमपुर रेलवे स्टेशन सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर खुले आसमान के नीचे सो रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
युवाओं ने सड़क किनारे और प्लेटफार्मों पर ठंड से जूझ रहे लोगों तक स्वयं पहुंचकर उन्हें राहत दी। इस पहल से न केवल जरूरतमंदों को ठंड से बचाव मिला, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी गया। नगरवासियों ने युवाओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
इस मानवीय कार्य में राज रौनियार, धर्मेंद्र यादव, शाहिल बाबा, आकाश, प्रिंस, इल्लु, कृष्णा, लव वर्मा, राहुल, आशीष पांडेय, सत्यम सहित अन्य युवा मौजूद रहे। युवाओं ने कहा कि आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…