बिलावर के कहोग गांव में जैश आतंकियों से आमना-सामना, सर्च ऑपरेशन जारी

कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, जैश से जुड़े 3 आतंकियों की तलाश तेज

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कठुआ जिले में एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान चल रहा है। बिलावर उपमंडल के दुर्गम और घने वन क्षेत्र में स्थित कहोग गांव में सुरक्षा बलों और पाकिस्तान समर्थित माने जा रहे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। शुरुआती इनपुट के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो से तीन आतंकवादी इलाके में छिपे होने की आशंका है, जिन्हें पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG), सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद संयुक्त कार्रवाई शुरू की। तलाशी के दौरान आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

ये भी पढ़ें – पटना में रफ्तार का कहर: बेकाबू थार ने सड़क पर मचाई तबाही, आधा दर्जन लोग चपेट में

मुठभेड़ के दौरान एक सुरक्षाकर्मी के पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई है, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रातभर इलाके की घेराबंदी के बाद गुरुवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया। धनु परोल-कमाध नाला क्षेत्र में विशेष रूप से तलाशी ली जा रही है, जहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।
जम्मू जोन के आईजीपी भीम सेन तूती ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अंधेरा, दुर्गम पहाड़ी रास्ते और घने जंगल के बावजूद सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हवाई निगरानी भी की जा रही है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें – सलेमपुर में युवाओं का सराहनीय प्रयास, ठंड में जरूरतमंदों तक पहुंचाया सहारा

अधिकारियों का कहना है कि बीते एक महीने से सेना, बीएसएफ, पुलिस और सीआरपीएफ सांबा और कठुआ जिलों में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा और पंजाब से सटे इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। गणतंत्र दिवस से पहले किसी भी आतंकी साजिश को नाकाम करने के लिए बीएसएफ, वीडीजी और स्थानीय पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मुठभेड़ में किसी आतंकी को नुकसान पहुंचा है या नहीं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे घुसपैठ और आतंकी नेटवर्क तोड़ने की दिशा में अहम कार्रवाई मान रही हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

13 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

15 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

15 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago