आइये! कुछ दीप जलाएं

जगमग ज्योति
जलें दीपोत्सव में,
कुछ दिये जलाइये
उनके निमित्त भी,
हो गये शहीद जो
भारत की सीमा पर,
उनके नाम भी आइये
कुछ दिये जलाइये।

ये भी पढ़ें –दीपों की रोशनी में निहित है मानवता, सौहार्द और नई शुरुआत का संदेश

पर्व परम पावन है,
उनके घर सूने हैं,
उनका स्मरण आइये,
मिलकर कीजिये,
न्योछावर प्राण किये
जिसने वतन के लिये,
उनके घरों में आइये,
कुछ दिये जलाइये।

ये भी पढ़ें –दीपावली 2025 : शुभ दीपोत्सव पर क्या बनाएँ भोजन, जिससे घर में बरसे लक्ष्मी कृपा

आदित्य दीपावली
की रात न रहे अँधेरा,
सबके घर हो जाये,
मंगलमय शुभ सवेरा,
ग़रीब, अमीर, दिव्यांग
सबके लिये दीपावली,
का त्योहार है, आइये,
वहाँ भी कुछ दिये जलाइये।

  • डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Editor CP pandey

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

4 hours ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

4 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

7 hours ago