बलिया(राष्ट्र की परम्परा)रंगो का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है रंगों से हमारा जीवन सुंदर बनता है अर्थात यदि जीवन में रंग ना होते तो निश्चित रूप से हमारा जीवन कुरूप हो जाता रंगों से ही हम अपनी अंतर्निहित भावनाओं को व्यक्त करते हैं रंग जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं रंग हमारी शारीरिक और मानसिक दशा को भी प्रकट करते हैं।जैसे खुशी के अवसर पर हम लाल गुलाबी नीला पीला धारण करते हैं। वहीं दूसरी ओर दुख या शोक की स्थिति में सफेद या काले रंग के कपड़े पहनते हैं कानून को परिभाषित करने वाले वकील और न्यायाधीश काले रंग का कोट ही धारण करते हैं और डॉक्टर नर्स सफेद रंग का कोट धारण करते हैं लाल रंग उत्साह का संचार करने वाला माना जाता है इस रंग का उपयोग खुशी जाहिर करने के लिए किया जाता है पीला रंग शुभता और बौद्धिक क्षमता को प्रदर्शित करता है। इस रंग से प्रतिभा निखरती है हरा रंग हरियाली अर्थात् धरती का प्रतीक है इसे मन को आनंदित करने वाला रंग माना जाता है।रंग केवल सात ही नहीं है अनेकों रंगों से भरपूर है यह दुनिया। यहां हर रंग की अपनी एक अलग पहचान है। रंगों का राजा नीले रंग को कहा जाता है। कहीं-कहीं तो लाल रंग को ही रंगों का राजा माना जाता है लाल रंग शुभता का प्रतीक है नई नवेली दुल्हन अक्सर लाल रंग के जोड़े ही धारण करती है इसका मुख्य कारण लाल रंग श्रृंगार का प्रतीक होता है। होली इन्हीं रंगों को हमारे जीवन में लेकर आती है। सभी रंग मिलकर व्यक्ति के जीवन को अनेक भावनाओं से परिपूर्ण करते हैं। प्रातः काल सूर्य की किरणों से हमारा जीवन को नई ऊर्जा मिलती है। क्योंकि सूर्य का रंग भी केसरिया होता है। जो की लाल रंग का मिश्रण है। सूर्य की किरणों से हमारे जीवन में रंगों की शुरुआत होती है। प्रकृति का हरा रंग सबके जीवन में हरियाली लाता है। सभी रंग व्यक्ति के जीवन में शिक्षा और संस्कार का समावेश करते हैं। इसलिए हमें यह जानना अत्यंत आवश्यक है की होली सिर्फ एक त्यौहार ही नहीं अपितु व्यक्ति के संपूर्ण जीवन को रंगों से रंग कर एक नया संदेश प्रदान करती है। रंगों की स्मृतियों को संजोए व्यक्ति का जीवन हर्ष एवं उल्लास से आह्लादित हो जाता है। होली सभी व्यक्ति के जीवन में अनेकों रंग संजोकर एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव पैदा करती है। प्रेम पूर्वक जीवन जीने की कला सिखाती है होली।

सीमा त्रिपाठी
शिक्षिका साहित्यकार लेखिका

rkpnews@desk

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

3 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

4 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

4 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

4 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

5 hours ago