डीडीयू विश्वविद्यालय में शुरू होने वाली केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के प्रति महाविद्यालय उत्साहित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए शुरू होने वाली केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के प्रति अनेक महाविद्यालयों ने खासा उत्साह और दिलचस्पी प्रदर्शित की है। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक लगभग डेढ़ दर्जन कालेजों ने अपने यहां संचालित होने वाले 39 पाठ्यक्रमों के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किया है और निर्धारित शुल्क जमा भी कर दिया है। कुछ महाविद्यालयों के आवेदन विचाराधीन हैं जिन पर शीघ्र ही निर्णय ले लिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि नियमित पाठ्यक्रमों में केंद्रीकृत प्रवेश का निर्णय हालांकि पूर्णतः स्वैच्छिक रखा गया था। लेकिन जिस तरह से महाविद्यालयों ने नियमित पाठ्यक्रमों में भी संयुक्त रूप से जुड़ने की इच्छा प्रदर्शित की है। वह बेहद सकारात्मक है। इससे यह भी पता चलता है कि महाविद्यालय इसे वास्तव में अपने लिए हितकर महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विचाराधीन आवेदनों पर भी शीघ्र ही निर्णय ले लिया जाएगा। इसके बाद इसे एडमिशन पोर्टल पर भी प्रदर्शित कर दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार अब तक 13 रेगुलर और 7 प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए विभिन्न कालेजों ने आवेदन किए हैं। जिनमें मारवाड़ बिजनेस स्कूल ने सर्वाधिक 11 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है। महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ ने भी 4 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है।
इसके अतिरिक्त चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला कालेज, वीरबहादुर सिंह महविद्यालय, हरनहीं, प्रभादेवी भगवती प्रसाद लॉ कालेज, सहजनवा, नेशनल पीजी कालेज बड़हलगंज, बापू पीजी कालेज, पीपीगंज, बुद्ध पीजी कालेज, रतसिया कोठी, डी ए वी पीजी कालेज गोरखपुर, जानकी डिग्री कालेज, गीडा, एम पी महिला महाविद्यालय, रामदत्तपुर, हरिसहाय लॉ कालेज, शांति सशक्तिकरण महाविद्यालय, बी आर डी पी जी कालेज देवरिया और मधुसूदन दास महाविद्यालय, गोरखपुर ने भी विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

7 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

7 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

7 hours ago