परीक्षा का महाविद्यालय शिक्षको ने किया बहिष्कार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार से गुआक्टा बृहद कार्यकारिणी के निर्णय के अनुपालन में स्थानीय बी आर डी बी डी पी जी कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया के शिक्षको ने महाविद्यालय केंद्र पर शुरू हुई, सेमेस्टर परीक्षाओं का पूर्ण बहिष्कार किया। अपने इस निर्णय से शिक्षकों ने पहले ही महाविद्यालय के प्राचार्य को भी लिखित रूप से अवगत करा दिया था।शिक्षक नेता प्रोफेसर अजय कुमार मिश्र एवं प्रोफेसर आरती पांडेय ने बताया की 15.12.2023 के बृहद गुआक्टा कार्यकारिणी ने अपनी निम्नलिखित मांगे पूरी न होने तक सेमेस्टर परीक्षाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
कुलपति द्वारा दिये गये आश्वासनों को पूर्ण न करना,कुलपति द्वारा शिक्षकों के निर्वाचित प्रतिनिधि से मिलने से इंकार करना,गुआक्टा द्वारा मांगी गई सूचनाओं को प्रदान न करना,पूर्व की भांति गुआक्टा अध्यक्ष को परीक्षा समिति में कोआप्ट न करना,नये शोध आर्डिनेंस के लिए बनने वाली समिति में गुआक्टा का प्रतिनिधित्व न होना,डी आर सी को विस्तृत न करना और महाविद्यालयी शिक्षकों को प्रतिनिधित्व न देना,प्रोन्नति हुए महाविद्यालय के प्रोफेसरों को विभिन्न समितियों में अभी तक स्थान देना,शीतावकाश के अवकाशों की मनमानी कटौती करना,
स्नातक शिक्षकों को अभी तक निर्देशक न बनाना,पारिश्रमिक का लम्बे समय से भुगतान न होना।
आज के बहिष्कार में मुख्य रूप से प्रोफेसर अजय कुमार मिश्र, प्रोफेसर आरती पांडेय, प्रोफेसर दर्शना श्रीवास्तव, प्रोफ़ेसर बी पी पांडेय, डॉक्टर सूरज गुप्ता, डॉक्टर अमरेश त्रिपाठी, डॉक्टर विनीत पांडेय, डॉक्टर अमित चतुर्वेदी, डॉक्टर आभा मिश्र, डक्टर गायत्री मिश्रा, डक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉक्टर संजीव जायसवाल, डॉक्टर अजय बहादुर, डॉक्टर बृजेश यादव, डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह, डॉक्टर प्रभु कुमार, सज्जन गुप्ता आदि सम्मिलित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

15 minutes ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

53 minutes ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

57 minutes ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

1 hour ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

1 hour ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

1 hour ago