Categories: Uncategorized

असलम शेख द्वारा आयोजित मलाड मस्ती में फिल्मी हस्तियां रही उपस्थित

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, सिंगर सोनू निगम, अभिनेता हिमांश कोहली, गायिका भूमि त्रिवेदी सहित कई हस्तियों ने मलाड मस्ती 2023 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन विधायक असलम शेख ने किया। बता दें कि मलाड मस्ती 2023 मलाड वेस्ट के इनऑर्बिट मॉल के पास आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारे मलाड मस्ती में आए और सभी ने जनता का खूब मनोरंजन किया। सिंगर सोनू निगम भी यहां उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी जादुई आवाज़ से मलाड वासियों को बहुत एंटरटेन किया। सोनू निगम ने रणबीर कपूर स्टारर ब्लॉकबस्टर फ़िल्म एनिमल के खूबसूरत गीत “पापा मेरी जान” को जब स्टेज पर गाया तो पब्लिक ने खूब तालियां बजाईं।
सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से खूब मस्ती की। सुनील ग्रोवर ने कहा कि मुम्बई में नाइट पार्टी तो खूब देखी सुनी है , लेकिन इतनी सुबह सुबह मलाड मस्ती में लोगों की भीड़ और उत्साह देखकर अचंभित हूँ। मैंने भी खूब मस्ती की और लोग भी यहाँ काफी मस्ती कर रहे हैं।
अभिनेता हिमांश कोहली ने अपने सुपरहिट सॉन्ग “पानी पानी” पर एंट्री की। वह अपने फैन्स और लोगों से मिले, साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म “गहवारा” के बारे में बताया। लेखक निर्देशक तारिक मोहम्मद की इस फ़िल्म के फर्स्ट पोस्टर में हिमांश कोहली का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
विधायक असलम शेख ने मलाड मस्ती के माध्यम से लोगों को खूब एन्जॉय करवाया। यहां आए सभी सेलेब्रिटी गेस्ट्स ने एमएलए असलम शेख को इस मलाड मस्ती के आयोजन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और इसे एक शानदार और मस्ती भरा इवेंट बताया।
उल्लेखनीय है कि मलाड मस्ती का यह 7वां साल है। मलाड मस्ती रविवार की सुबह को आयोजित किया जाता है जो देर शाम तक चला। इस वर्ष का थीम है कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा। आजादी की लड़ाई में शहीद हुए हिन्दुस्तानियो के परिवार को मलाड मस्ती के तहत विधायक असलम शेख सम्मान देंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 hour ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago