बार्डर पर नेपाली मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार

बॉर्डर पर अवैध मनी एक्सचेंज के कारोबार
का धंधा जोरों पर

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर के ठूठीबारी में तैनात कस्टम विभाग व एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मरचहवा रोड के पास से 5 लाख 28 हजार रुपए नेपाली करेंसी के साथ एक नेपाली धंधेबाज को पुलिस गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों की माने तो बार्डर पर इन दिनों भारतीय व नेपाली नोटों की तस्करी जमकर हो रही है। सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में नोट बदलने का यह धंधा अवैध रूप से व्यापक पैमाने चल रहा है। उक्त नोटो की बरामदगी से इस बात की पुष्टि भी हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार इंडो नेपाल बार्डर के ठूठीबारी में तैनात 22वी बटालियन एसएसबी व कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने बार्डर के पिलर संख्या 505/10 के मरचहवा नदी बंधे के समीप चेकिंग के दौरान एक नेपाली यमाहा एफजेड बाइक लू 78 प 4306 पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल राष्ट्र की तरफ जा रहा था। जिसे रोककर संयुक्त टीम द्वारा तलाशी ली गई तो उसके कब्जे 5 लाख 28 हजार रुपए नेपाली करेंसी बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम संदीप जयसवाल पुत्र राधे श्याम जयसवाल निवासी महेशपुर जिला नवलपरासी राष्ट्र नेपाल बताया।
एसएसबी जवानों ने बार्डर पर बरामद नेपाली रूपयों व बाइक समेत पकड़े गए आरोपित युवक को अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थल सीमा शुल्क चौकी (कस्टम विभाग) को सुपुर्द दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

18 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

2 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

4 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 hours ago