चौपाल में पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति वृक्षो का अधिकाधिक रोपण व संरक्षण पर सामूहिक संकल्प लिया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l रूल ऑफ लॉ सोसाइटी के तत्वावधान में गायत्री बाल संस्कारशाला सुफीपुरा (सिविल लाइन ) में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर पंचवटी एवं हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षो के अधिकाधिक संख्या में रोपण एवं उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच के सौजन्य से बाल संस्कारशाला परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षो का रोपण भी किया गया तथा चौपाल में आए लोगो को वन औषधि प्रजाति के वृक्षो का वितरण भी किया गया। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि प्रकृति ( पर्यावरण) का बदलाव मानव जीवन के लिए प्रतिकूल साबित हो रहा है ऐसे में आवश्यक है कि हम सब लोग सामूहिक रूप से पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षो का अधिकाधिक संख्या में रोपण करे तथा उनका संरक्षण करे तभी प्रकृति, पर्यावरण मानवानुकुल बना रह सकेगा। वन क्षेत्राधिकारी बहराइच मोहम्मद शाकिब ने बताया कि वन विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार सभी के लिये निःशुल्क पौध उपलब्ध करवाया जा रहा है साथ ही सामुदायिक स्थलों पर जन सहयोग से वृक्षो का रोपण और उनके संरक्षण का प्रभावी कार्य किया जा रहा है।कृषि वैज्ञानिक डॉ अरुण राजभर ने गृह पोषण वाटिका को सभी लोगो के लिये महत्वपूर्ण बताते हुए विषमुक्त खेती को पर्यावरण संरक्षण के लिये आवश्यक बताया।वरिष्ठ समाजसेवी मुकुट बिहारी तिवारी ने पर्यावरण जल संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना बना कर वृक्षारोपण महोत्सव जगह जगह आयोजित करने की बात कही। पूर्व गायत्री परिवार प्रबंध ट्रस्टी राम कुमार श्रीवास्तव ने वृक्ष गंगा अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया,नमामि गंगे प्रकल्प संयोजक पर्यावरणविद राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने पर्यावरण जल संरक्षण को मानवता के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताते हुए पर्यावरण जन जागरण अभियान चलाए जाने की कार्ययोजना बनाई और सबसे हर संभव सहयोग देने का आवाहन किया। रूल ऑफ लॉ सोसाइटी जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने संगठन की ओर से प्रत्यके विकास खंड में पर्यावरण जल संरक्षण जन चौपाल आयोजित करने की बात कही तथा कार्यक्रम का संचालन मालवीय मिशन जिला अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक पांडेय गुलशन ने किया तथा अध्यक्षता संघ विचारक समाज सेवी दिलीप कुमार अर्जुन ने किया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

7 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

11 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

8 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

8 hours ago