Categories: मौसम

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें! पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में कोहरा; दिल्ली-NCR में गिरा पारा

मौसम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देश के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में तीखी ठंड के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और गिरता तापमान जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत पर पश्चिमी विक्षोभ और उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का असर बना हुआ है। वहीं दक्षिण भारत और समुद्री क्षेत्रों में चक्रवातीय प्रसार के कारण गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम से बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य स्तरों में एक अन्य ट्रफ मौजूद है। उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम की रफ्तार 120 नॉट (करीब 223 किमी प्रति घंटा) तक पहुंच गई है, जो सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ को मजबूती देती है। इसी कारण उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड और शीतलहर का असर बना हुआ है।

17 दिसंबर की रात से एक नया, हालांकि कमजोर, पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ठंड बनी रहेगी।

उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 से 20 दिसंबर के बीच उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई है।

• पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17-18 दिसंबर को कोहरा छाया रह सकता है।

• उत्तर प्रदेश में 17 दिसंबर को बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

• मध्य प्रदेश में 17 और 18 दिसंबर को बेहद घना कोहरा रहने के आसार हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंडी पछुआ हवाओं के कारण गलन और ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है। हवा की गति कमजोर रहने से आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें – स्वतंत्रता संग्राम से कला जगत तक: स्मृतियों का संगम

हिमाचल प्रदेश: ऊंचे इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है। लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 डिग्री और ताबो में माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 17 और 18 दिसंबर के लिए मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में शुष्क ठंड

उत्तराखंड में मौसम सर्द लेकिन शुष्क बना हुआ है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। दिन में धूप से राहत मिलेगी, लेकिन रातें बेहद ठंडी रहेंगी।

शिमला में 34 साल बाद दिसंबर में गर्म रात

शिमला में 34 साल बाद दिसंबर महीने में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। सोमवार रात शिमला का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि 17 दिसंबर 1991 को यह 13.3 डिग्री सेल्सियस था।

ये भी पढ़ें – मूलांक 1 से 9 तक जानिए करियर, धन, शिक्षा और भविष्य का पूरा संकेत

दिल्ली-NCR में गिरा पारा, 5 दिन तक कोहरे का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 17 से 22 दिसंबर तक हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे का अनुमान जताया है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के अंत तक राजधानी में कड़ाके की ठंड के आसार कम हैं, क्योंकि नवंबर और दिसंबर में बारिश नहीं हुई है।

Karan Pandey

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

4 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

5 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

5 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

6 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

6 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

7 hours ago