शीत लहर व कड़ाके की ठंड अभी भी जारी

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र में अभी भी ठंड का असर कम होने का नाम नही ले रहा है।लेकिन अभी तक लोगों को राहत के नाम पर क्षेत्र में कुछ भी नहीं किया गया जिसको लेकर आम लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
क्षेत्र में भीषण ठंड का दौर चल रहा है लोग एक पखवारे से चल रही सर्द हवाओं से जूझ रहे हैं।जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।लोग समय से पहले ही घर जाकर रजाई में दुबक जा रहे हैं।गांवों में लोग अलाव ताप कर किसी तरह समय व्यतीत कर रहे हैं।वहीं किसान फसलों में पाला पड़ने के डर से परेशान हो रहे हैं आलू,सरसो व मटर के फसल पर ठंड का प्रभाव‌ पड़ना शुरू हो गया है धूप न होने के कारण गेंहू की फसल की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं सबसे ज्यादा कठिनाई खेत की सिचाई करने वाले किसानों की हो रही है।ठंड के कारण समय से पहले ही बाजार व चौराहे की दुकानों के शटर गिर जा रहे हैं।सबसे बड़ी समस्या छोटे दुकानदार व ठेला खोमचा लगाने वाले दुकानदारों को हो रही है।लोगों के घर से न निकलने के कारण सामानों के बिक्री पर असर पड़ा है।वहीं रोज दिहाड़ी पर मजदूरी करने वाले मजदूरों को काम नही मिल रहा है।जिसके चलते दो वक्त की रोटी की व्यवस्था भी नही हो पा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

3 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

6 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

6 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

6 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

7 hours ago