उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड उतरौला के चार ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इस वित्तीय वर्ष में पंचायत भवन का निर्माण पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जानकारी खण्ड विकास अधिकारी उतरौला सुमित सिह ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत , चीती, बड़हरा कोट, रमवापुर कला समेत चार ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण अधूरा पड़ा है। शासन के निर्देश पर पंचायत भवन निर्माण के लिए धनराशि ग्राम पंचायतों को दे दी गई है। ग्राम पंचायतों को धनराशि मिलने के बाद पंचायत भवन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस वित्तीय वर्ष में पंचायत भवन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जावे।
तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…