Friday, March 6, 2026
Homeआजमगढ़सीओ सगड़ी और लालगंज को गैर जनपद स्थानान्तरण पर दी गई विदाई

सीओ सगड़ी और लालगंज को गैर जनपद स्थानान्तरण पर दी गई विदाई

एसपी ने कार्यों की सराहना करते हुए मोमेन्टो देकर किया सम्मानित

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
गुरुवार 21 दिसम्बर को पुलिस लाइन्स सभागार आजमगढ़ में सीओ लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी व सीओ सगड़ी महेन्द्र कुमार शुक्ला के गैर जनपद स्थानान्तरण के क्रम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीओ लालगंज मनोज कुमार सिंह रघुवंशी का जनपद कौशाम्बी तथा सीओ सगड़ी महेन्द्र कुमार शुक्ला का जनपद अयोध्या स्थानान्तरण हुआ है। विदाई समारोह कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा दोनो सीओ के द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गयी, तथा माल्यार्पण किया गया व मोमेन्टों देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी।
उक्त समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, समस्त सीओ, सीओ पेशी लालगंज व सगड़ी के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments