सीएमओ ने शहरी क्षेत्र से दस्तक अभियान का किया शुभारम्भ

देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)। जिले में सोमवार को दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने उमानगर के राजेंद्र चौक स्थित आंगनबाड़ी सेंटर पर फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर बुखार, खांसी, जुकाम, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करेंगी।

       सीएमओ ने बताया कि 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत जिले में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, मलेरिया, चिकनगुनिया, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण वाले मरीजों सहित कुपोषित बच्चे की सूची तैयार करेंगी। जिले में कुल 2700 आशा कार्यकर्ताओं की टीम है। एक आशा को रोजाना 15 घरों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी मरीजों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार कराया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि नालियों में पानी जमा न होने दें, झाड़ियों की सफाई करें, घर में भी कहीं साफ पानी जमा न होने दें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, शौचालय का प्रयोग करें, बच्चों को भी स्वच्छता व्यवहार सिखाएं और किसी भी प्रकार का बुखार हो तो अस्पताल के चिकित्सक से ही इलाज कराएं । बुखार के लक्षण दिखने पर आशा कार्यकर्ता की मदद से या स्वयं 108 नंबर एम्बुलेंस पर फोन कर उसके साथ ही अस्पताल जाएं। अपने मन से दवा का सेवन नहीं करना है।
इस मौके पर अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, एचईओ रुद्रपुर लालबचन चौधरी, एएनएम गुड़िया सहित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

चालीस हजार से अधिक लोगों की हुई थी बुखार की जाँच

   डीसीपीएम राजेश गुप्ता ने बताया कि जुलाई माह में चले दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा 40326 लोंगो की बुखार ट्रैकिंग की गई, जिसमें 38840 लोगों की मलेरिया की जाँच कराई गई थी । इसके साथ ही 4892 संभावित लोगों की टीबी की जाँच कराई गई थी।
rkpnews@desk

Recent Posts

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

3 minutes ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

13 minutes ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

10 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

11 hours ago