Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपहली माडल पुलिस लाइन बनने का रास्ता साफ सीएम योगी ने की...

पहली माडल पुलिस लाइन बनने का रास्ता साफ सीएम योगी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) आधुनिक पुलिस लाइन बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ 5 कालिदास मार्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर गोरखपुर मंडल आयुक्त सभागार में एडीजी जोन अखिल कुमार आईजी रेंज गोरखपुर परीक्षेत्र गोरखपुर जे रविंदर गौड कमिश्नर रवि कुमार एनजी जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर अपर आयुक्त अजय कांत सैनी से कहा कि गोरखपुर पुलिस लाइन को आधुनिक बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करें जिससे प्रदेश का पहला आधुनिक पुलिस लाइन बन सके पुलिस लाइन में पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के बैठने और सभा कक्ष की अटैच व्यवस्था रहेगी बगल में ही परेड ग्राउंड ही रहेगा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आधुनिक परेड ग्राउंड लगभग 75 एकड़ में 600 करोड़ की लागत से सुसज्जित सभी संसाधनों से युक्त रहेगा
पुलिस लाइन के जर्जर स्थिति में भवन के कार्यालय है। आधुनिक सुविधा से युक्त नई पुलिस लाइन में सीबीसीआइडी, साइबर सेल, एलआइयू, एंटी करप्शन के साथ ही जनपद में कार्यरत यूपी पुलिस के सभी विंग के कार्यालय होंगे। जीडीए या किसी अन्य कार्रवाई संस्था द्वारा नए पुलिस लाइन का निर्माण कराया जाएगा।
यह प्रदेश की पहली माडल पुलिस लाइन होगी।
शहर के पाश इलाके में स्थित गोरखपुर पुलिस लाइन के अधिकांश भवन जर्जर हो चुके हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बरसात में पानी भरा रहता है, जिसकी वजह से सरकारी आवास में रहने वाले पुलिसकर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। पुराने मानक पर बने होने की आवास की संख्या भी कम है। इससे निजात पाने के लिए एडीजी जॉन अखिल कुमार के निर्देशन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर पुलिस कर्मचारियों के लिए आधुनिक पुलिस लाइन बनाने के लिए कार्य योजना एसपी लाइन डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह से मनाना शुरू कर दिया था आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ आधुनिक पुलिस लाइन का प्रेजेंटेशन दिया गया जल्द ही आधुनिक पुलिस लाइन का कार्य शुरू हो जायेगा जहां सभी मूलभूत सुविधाएं आधुनिक पुलिस लाइन में मौजूद रहेंगे।
गोरखपुर पुलिस का कोई गेस्ट हाउस नहीं है। बाहर से आने वाले अधिकारियों को पीएसी गेस्ट हाउस या होटल में ठहराया जाता है। माडल पुलिस लाइन में गेस्ट हाउस के साथ ही ट्रांजिट हास्टल, पुलिस लाइन में रहने वाले परिवार के बच्चों के लिए खेल मैदान पार्किग होगा बगल में ही परेड ग्राउंड मौजूद रहेगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments